Home > Jamshedpur > Jamshedpur: प्रमोद कुमार सिंह बने करणी सेना के जिला महासचिव

Jamshedpur: प्रमोद कुमार सिंह बने करणी सेना के जिला महासचिव

जमशेदपुर: क्षत्रिय करणी सेना परिवार के प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में बिरसा नगर स्थित गुड़िया मैदान में क्षत्रिय मिलन समारोह सह लिट्टी पार्टी का आयोजन किया गया। यहां सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित हुए। सभी ने सर्वसहमति से प्रमोद कुमार सिंह को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर मौजूद संगठन के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बिनय सिंह ने नियुक्ति पत्र देते हुए माला पहना कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाए दीं और भरोसा जताया कि प्रमोद कुमार सिंह आने वाले दिनों में समाजहित में कार्य करते हुए समाज को मजबूती प्रदान करेंगे। मौके पर मौजूद बिनय सिंह, प्रकाश सिंह, संजय सिंह, हरि सिंह राजपूत, रंजन सिंह, मोहित सिंह, लवकेश सिंह व अन्य मौजूद थे।

You may also like
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply