Home > Crime > Jamshedpur: मानगो के दाईगुट्टू फायरिंग मामले में गिरफ्तार छोटू पंडित हत्याकांड के सजायाफ़्ता बदमाश विकास तिवारी की बेल निरस्त कराएगी पुलिस, सीसीसीए भी लगेगा

Jamshedpur: मानगो के दाईगुट्टू फायरिंग मामले में गिरफ्तार छोटू पंडित हत्याकांड के सजायाफ़्ता बदमाश विकास तिवारी की बेल निरस्त कराएगी पुलिस, सीसीसीए भी लगेगा

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुट्टू फायरिंग के मामले के मुख्य आरोपी विकास तिवारी छोटू पंडित हत्याकांड में सजायाफ़्ता है। विकास तिवारी बेल पर जेल से बाहर है। पुलिस ने विकास तिवारी को इस फायरिंग के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि छोटू पंडित हत्याकांड के मामले में पुलिस विकास तिवारी की बेल निरस्त कराएगी। इसके अलावा, विकास तिवारी पर सीसीए भी लगाया जाएगा। विकास तिवारी पर सीसीए लगाने की प्रक्रिया पुलिस ने शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि विकास तिवारी जब जमानत पर बाहर था तो इलाके में अपना दबदबा काम किए हुए था। क्षेत्र में उसकी दहशत थी। विकास तिवारी के गिरफ्तार होकर जेल भेजे जाने के बाद अभी इलाके के लोग सुकून की सांस लेंगे।

You may also like
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply