Home > Crime > Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस ने अंतर राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के 6 अपराधियों को किया गिरफ्तार, ओडिशा से बिहार ले जाया जा रहा 53 किलोग्राम गांजा बरामद+ वीडियो

Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस ने अंतर राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के 6 अपराधियों को किया गिरफ्तार, ओडिशा से बिहार ले जाया जा रहा 53 किलोग्राम गांजा बरामद+ वीडियो

जमशेदपुर: पुलिस ने ओडिशा के बलांगीर से बिहार तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 53 ग्राम गांजा किलो गांजा के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया गया है। सिटी एसपी ने साकची स्थित एसएसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली थी कि बिहार के बलांगीर जिले से गांजा लेकर कुछ लोग मानगो बस स्टैंड पहुंचने वाले हैं।

यहां से बस पकड़ कर बिहार जाएंगे। इस पर डीएसपी हेड क्वार्टर वन भोला प्रसाद के नेतृत्व में मानगो और सीतारामडेरा थाना पुलिस मानगो बस स्टैंड पहुंच गई। वहां पुलिस ने वैशाली जिला के जुरावनपुर करारी के रहने वाले राजीव कुमार यादव नामक युवक को 7 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। राजीव कुमार यादव ने बताया कि इस तस्कर गिरोह के पांच अन्य सदस्य बेतिया जाने वाली बस से गांजा लेकर रवाना हो गए हैं। इस पर पुलिस ने फौरन बस का पीछा किया और बस को चांडिल में रुकवाया गया। बस से गंजा अंतरराष्ट्रीय गांजा तस्कर गिरोह के पांच अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें पश्चिमी चंपारण के धनहा जिले के मुसहरी का रहने वाला सुनील कुमार बैठा, बेतिया के पिपरा थाना क्षेत्र का रहने वाला राजकुमार बिंद, पटना के बख्तियारपुर का रहने वाला सुमित कुमार, यहीं का गौरव कुमार और वैशाली जिले के रामपुर गांव का रहने वाला राजेश कुमार हैं है। इनके पास से 46 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। सिटी एसपी मुकेश लुणायत ने बताया कि बलांगीर में यह गांजा ₹300000 में खरीदा गया था। और पटना व वैशाली समेत बिहार के अन्य जिलों में गांजा को ₹500000 में बेचा जाता। इस तरह अंतर राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह को इस खेप से ₹500000 का मुनाफा मिलना था। पुलिस ने बताया कि जल्द ही पुलिस बलांगीर में भी संयुक्त छापामारी अभियान चला कर गांजा तस्करों को गिरफ्तार करेगी।

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply