Home > Crime > Jamshedpur: कदमा में पिस्तौल और कारतूस के साथ पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Jamshedpur: कदमा में पिस्तौल और कारतूस के साथ पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 2 से एक पान की दुकान के पास से दो बदमाश मोहन ठाकुर और अजय शर्मा पिस्टल के साथ गिरफ्तार किए गए हैं। उनके पास से चार कारतूस भी बरामद हुआ है।

साकची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी मुकेश लुणायत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि यह बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस की टीम ने बताए हुए स्थान पर छापामारी की तो बदमाश भागने लगे। बदमाशों को खदेड़ कर पकड़ा गया।

इनके पास से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुआ। सिटी एसपी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश अजय 5 सितंबर साल 2022 को हुए शौकत उर्फ किट्टू हत्याकांड में जेल भी गया था। वह जमानत पर जेल से बाहर था।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply