Home > Jamshedpur > Jamshedpur Parliamentary election: मतदान दिवस के लिए एलबीएसएम कॉलेज व कोऑपरेटिव कॉलेज में चल रहा ईवीएम की कमिश्निंग का काम, सील की जा रही ईवीएम

Jamshedpur Parliamentary election: मतदान दिवस के लिए एलबीएसएम कॉलेज व कोऑपरेटिव कॉलेज में चल रहा ईवीएम की कमिश्निंग का काम, सील की जा रही ईवीएम

जमशेदपुर: जमशेदपुर संसदीय सीट पर मतदान संपन्न कराने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। कोऑपरेटिव कॉलेज और एलबीएसएम कॉलेज में ईवीएम की कमिश्निंग का काम चल रहा है। ईवीएम को सील किया जा रहा है। कोऑपरेटिव कॉलेज में जमशेदपुर पूर्वी, जुगसलाई और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम सील की जा रही है। एलबीएसएम कॉलेज में बहरागोड़ा, घाटशिला और पोटका विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम सील की जा रही है। डीसी अनन्य मित्तल ने इन दोनों जगह का निरीक्षण कर अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि जब तक कमीशनिंग का काम चल रहा है। कमीशनिंग हाल में अधिकारी, कर्मचारी और अन्य सभी के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और मोबाइल फोन बाहर रखवा दिए गए है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply