Home > Crime > Jamshedpur: गोविंदपुर हाल्ट में ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति और दो बच्चों की मौत, अब तक नहीं हो सकी पहचान

Jamshedpur: गोविंदपुर हाल्ट में ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति और दो बच्चों की मौत, अब तक नहीं हो सकी पहचान

जमशेदपुर: गोविंदपुर हाल्ट में ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति और दो बच्चों की मौत हो गई है। घटना शुक्रवार की सुबह की बताई जा रही है। बताते हैं कि हाल्ट से एक ट्रेन गुजरी और उसके बाद देखा गया कि एक व्यक्ति और दो बच्चों की लाश पटरी पर मौजूद है। पुरुष की उम्र 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

जबकि 3 वर्ष की एक बच्ची और 3 साल का एक बच्चा घटना का शिकार हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची गोविंदपुर थाना पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द ही शव की पहचान कर ली जाएगी। यह शव गोविंदपुर के ही आसपास के लोगों के होंगे।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply