Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में 15 अप्रैल से शुरू होगा उम्मीदवारों का नामांकन, 10 मई को होगा मतदान + वीडियो

Jamshedpur: जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में 15 अप्रैल से शुरू होगा उम्मीदवारों का नामांकन, 10 मई को होगा मतदान + वीडियो

जमशेदपुर: जमशेदपुर में जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 15 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। 15 अप्रैल से 18 अप्रैल तक उम्मीदवारों का नामांकन होगा। उम्मीदवार नामांकन फार्म लेकर नामांकन पत्र भर सकेंगे। 15 अप्रैल, 16 अप्रैल और 18 अप्रैल को अधिवक्ता नामांकन फार्म खरीद सकते हैं और भर सकते हैं। यह फॉर्म सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक खरीदे और जमा किए जा सकेंगे। 20 अप्रैल को नामांकन फार्म की जांच होगी। जांच के बाद जिनके नामांकन सही नहीं पाए जाएंगे उनका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा। जो उम्मीदवार बचेंगे उनकी सूची 23 अप्रैल को नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी। 24 अप्रैल को प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। 25 अप्रैल को प्रत्याशियों की आखिरी लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इसके बाद 10 मई को सुबह 8:00 बजे से दोपहर बाद 3:00 तक वोटिंग होगी। शाम 6:00 बजे से काउंटिंग शुरू हो जाएगी और देर रात तक परिणाम भी आ जाएंगे। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न कराने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है।

चुनाव कमेटी के प्रवक्ता रंजन धारी सिंह ने बताया कि अधिवक्ता विनोद कुमार अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह और सतीश चंद्र वर्णवाल इस कमेटी में हैं। आब्जर्वर ने चुनाव कमेटी की मदद के लिए पांच सदस्यीय एक अन्य कमेटी बनाई है। इसमें अधिवक्ता रंजन धारी सिंह, सुनील सिंह, मनोज कुमार सिंह, जेकेएम राजू और आर रमेश राव को रखा गया है।

You may also like
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति