Home > Crime > लोको पायलट हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, रिमांड पर लिए गए आरोपियों की निशानदेही पर हथियार व बाइक बरामद

लोको पायलट हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, रिमांड पर लिए गए आरोपियों की निशानदेही पर हथियार व बाइक बरामद

Jamshedpur (Jharkhand): जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में चर्चित लोको पायलट हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रिमांड पर लिए गए दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हत्या (Bagbera Loco Pilot Murder) में इस्तेमाल देसी पिस्टल, जिंदा गोली और मोटरसाइकिल बरामद की है। इस कार्रवाई के बाद मामले की जांच को लेकर पुलिस को अहम सुराग मिले हैं।

जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल की रात करीब 12:30 बजे लोको पायलट गितेन्दु कुमार गौतम की गोली मारकर हत्या (Bagbera Loco Pilot Murder) कर दी गई थी। घटना के बाद मृतक की परिजन रीना रानी के फर्दबयान के आधार पर बागबेड़ा थाना में राजकिशोर सिंह, उनके पुत्र अनिकेत सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ हत्या, आपराधिक षड्यंत्र और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Bagbera Loco Pilot Murder

Bagbera Loco Pilot Murder

मामले के मुख्य आरोपी राजकिशोर सिंह और अनिकेत सिंह ने 12 मई को जमशेदपुर न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-05 स्थित एक घर से हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्टल, मैगजीन और एक जिंदा गोली बरामद की गई।

इसके अलावा हत्या में इस्तेमाल की गई हीरो होंडा पैशन प्लस मोटरसाइकिल संख्या JH05D-9034 को परसुडीह थाना क्षेत्र के मोइगुटू इलाके से बरामद किया गया है।

इसे भी पढ़ें- पश्चिमी सिंहभूम प्रशासन की चूक से गरमाई झारखंड की सियासत, अर्जुन मुंडा की नाराजगी पर भाजपा हमलावर

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर और डीएसपी विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में पूरी कार्रवाई की गई। छापेमारी दल में बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर सहित कई पुलिस पदाधिकारी और रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply