Home > Crime > Jamshedpur Murder: परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह में हत्या कर आलू गोदाम के पास झाड़ियों में फेंका गया शव, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur Murder: परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह में हत्या कर आलू गोदाम के पास झाड़ियों में फेंका गया शव, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह में आलू गोदाम के पास झाड़ियों में अज्ञात शव मिला है। शव से बदबू आ रही है। इससे लोगों को लग रहा है कि शव पुराना है। शव को कंबल में लपेटकर वहां फेंका गया है। माना जा रहा है कि व्यक्ति की हत्या कर लाश यहां लाकर डाल दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया चल रही है। अब तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी हुई है। गौरतलब है कि परसूडीह थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। बुधवार को यहां 6 साल के एक बच्चे को घायल कर फेंक दिया गया था। उसके सर पर गंभीर चोट लगी है। पुलिस अब तक बच्चे के परिजनों का पता नहीं लगा पाई है। ना ही यह पता लगा पाई कि बच्चे को मारपीट कर किसने फेंका। अगर बच्चा दुर्घटना का शिकार हुआ तो किस वाहन से वह दुर्घटना का शिकार हुआ।

You may also like
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या

Leave a Reply