Home > Crime > Jamshedpur: साकची थाना क्षेत्र के एमजीएम अस्पताल रोड पर अज्ञात वाहन ने सिविल का काम करने वाले मजदूर को मारी टक्कर, गंभीर हालत में एमजीएम में भर्ती

Jamshedpur: साकची थाना क्षेत्र के एमजीएम अस्पताल रोड पर अज्ञात वाहन ने सिविल का काम करने वाले मजदूर को मारी टक्कर, गंभीर हालत में एमजीएम में भर्ती

जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र के एमजीएम अस्पताल रोड पर गुरुवार को अज्ञात वाहन ने सिविल का काम करने वाले एक मजदूर को टक्कर मार दी। मजदूर का नाम गजेंद्र है। वह खरसांवां का रहने वाला है। गजेंद्र जमशेदपुर में सीताराम डेरा इलाके में एक निर्माणाधीन मकान में ढलाई का काम कर रहा है। उसने बताया कि वह गुरुवार की सुबह कुछ काम से मानगो बस स्टैंड गोल चक्कर आया था। उधर से एमजीएम अस्पताल की तरफ आ रहा था। तभी यह हादसा हुआ। प्रत्यक्ष दर्शियों ने घायल गजेंद्र को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका इलाज चल रहा है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply