Home > Crime > Elephant News : बहरागोड़ा के लोधनवनी गांव में हाथी भगाने गई क्विक रिस्पांस टीम के एक सदस्य पर हाथियों ने कर दिया हमला, घसीट कर मार डाला

Elephant News : बहरागोड़ा के लोधनवनी गांव में हाथी भगाने गई क्विक रिस्पांस टीम के एक सदस्य पर हाथियों ने कर दिया हमला, घसीट कर मार डाला

जमशेदपुर : बहरागोड़ा के सांड्रा पंचायत के लोधनवनी गांव में हाथियों ने क्विक रिस्पांस टीम पर हमला कर दिया। हाथियों ने क्विक रिस्पांस टीम के बबलू बास्के को सूंड़ में लपेट लिया और काफी दूर तक घसीटा। क्विक रिस्पांस टीम पर हमले की जानकारी होते ही वन विभाग के कर्मचारी और ग्रामीण घटनास्थल के आसपास जमा हो गए। सभों ने शोर मचाया, मशाल जलाई और पटाखा दागा तब जाकर हाथी वहां से भागे। मृत व्यक्ति बब्लू बास्केट पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के डूबुखाना गांव का रहने वाला है। उसकी उम्र 47 वर्ष बताई जा रही है। बताते हैं कि लोधनवनी गांव में हाथियों के आने की खबर पर क्विक रिस्पांस टीम वहां पहुंची थी और वह हाथियों को भगाने की प्रक्रिया शुरू ही कर रही थी। तभी एक हाथी ने क्विक रिस्पांस टीम के बबलू बास्केट पर हमला कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वन विभाग के रेंजर दिग्विजय सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार को मुआवजा राशि दी जाएगी।

You may also like
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR

Leave a Reply