Jamshedpur (Jharkhand) : झारखंड के जमशेदपुर नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मानगो नगर निगम के मेयर पद (Mango Nagar Nigam Election) के लिए इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प होने जा रहा है। नामांकन के आखिरी दिन 11 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया, जबकि पांच उम्मीदवार पहले ही नामांकन कर चुके थे। इस तरह अब कुल 16 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद ( Mango Nagar Nigam Election)के लिए भी कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। यहां कुल 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए सामने आए हैं। अंतिम दिन चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा। वहीं, चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया है।
गुरुवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। यदि किसी अभ्यर्थी के कागजात में त्रुटि पाई जाती है तो उसका नामांकन रद्द किया जा सकता है। इसके बाद शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। अंतिम सूची जारी होने के बाद प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ प्रचार अभियान में जुट जाएंगे।
मानगो में मेयर पद के उम्मीदवार
मानगो से मेयर पद के लिए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव की पत्नी कुमकुम श्रीवास्तव समेत जेबा कादरी, शबाना बानो, शाइस्ता परवीन उर्फ जेबा खान, वनिता सहाय, राय मुनि सुंडी, काकोली महतो, इंदिरा सुंडी, संध्या सिंह, लकी सिंह, पार्वती देवी, प्रतिभा रानी, सुशील सिंह, अनीता देवी और सोना मुनी सोरेन मैदान में हैं।
जुगसलाई में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार
आरती चौधरी, जसप्रीत कौर, नौशीन खान, इंदू देवी, नीलोफर हुसैन, नूतन सिंह, डाली मलिक, मुसर्रत खातून, बलबीर कौर और रिंकू सिंह चुनावी दौड़ में शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें – मानगो डबल मर्डर केस: टांडा और टाइगर मोबाइल जवान हत्याकांड के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई
चाकुलिया में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार
संध्या रानी सरदार, चंदन मुर्मू, सोमवारी सोरेन और शिलावती टुडू अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं।




