Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के मानगो स्थित डिमना चौक पर हिंदू नववर्ष के मौके पर निकले जुलूस के दौरान उस समय अफरा-तफरी(Jamshedpur Crime ) मच गई, जब दो अलग-अलग राजनीतिक गुटों के नेताओं के बीच विवाद बढ़कर हाथापाई में बदल गया।
जानकारी के अनुसार, शहर में विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा नववर्ष के अवसर पर जुलूस निकाला जा रहा था। एक जुलूस में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता अपने समर्थकों के साथ शामिल थे, जबकि दूसरे जुलूस में विधायक सरयू राय मौजूद थे।
इसी दौरान बन्ना गुप्ता के करीबी कांग्रेस नेता उपेंद्र सिंह मस्तान और सरयू राय के भतीजे व जदयू नेता आशुतोष राय आमने-सामने (Jamshedpur Crime) आ गए। बताया जाता है कि जुलूस के दौरान आगे बढ़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।
विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों नेताओं के बीच हाथापाई होने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला और दोनों को अलग किया, जिसके बाद हालात पर काबू पाया जा सका।
इसे भी पढ़ें – तेलअबीब में 100 से ज्यादा ठिकानों पर IRGC के हमले में 60 से अधिक लोगों की मौत, शहीद डॉ. अली लारीजानी के कत्ल का बदला
घटना की सूचना मिलते ही विधायक सरयू राय और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था। इसके बाद जुलूस पुनः शुरू हो गया। इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और मामले को लेकर माहौल गरमा गया है




