Home > Jamshedpur > हिंदी नववर्ष पर जमशेदपुर जिला बार संघ में भव्य आयोजन, 500 से अधिक अधिवक्ताओं ने लिया हिस्सा

हिंदी नववर्ष पर जमशेदपुर जिला बार संघ में भव्य आयोजन, 500 से अधिक अधिवक्ताओं ने लिया हिस्सा

Jamshedpur (Jharkhand) : चैत्र मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा (विक्रम संवत 2083) के शुभ अवसर पर हिंदी नववर्ष को जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ताओं (Jamshedpur Advocate News) ने बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। इस भव्य कार्यक्रम में करीब 500 से अधिक अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता बलवंत सिंह ने किया, जबकि मंच संचालन (उद्घोषणा) की जिम्मेदारी अमित कुमार सिंह ने निभाई। इस दौरान (Jamshedpur Advocate News) अधिवक्ता अखिलेश कुमार सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन माननीय राजेश कुमार शुक्ला को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश कुमार झा, जमशेदपुर जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्रनाथ दास और उपाध्यक्ष बलाई पंडा को भी अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा बार संघ की पूरी कमेटी के सदस्यों को सम्मानित किया गया। महिला वरिष्ठ अधिवक्ताओं में 70 वर्ष से अधिक आयु की उमा कामेश्वरी, संगीता झा और अमरजीत कौर विश्वास को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में 70 वर्ष से अधिक आयु के करीब 40 अधिवक्ताओं को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले अधिवक्ताओं, जिनमें संजीव कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह राठौड़, राजेश जायसवाल सहित कई अन्य अधिवक्ता शामिल थे, उन्हें भी सम्मानित किया गया। साथ ही बार संघ के कर्मचारियों और परिसर में कार्यरत दुकानदारों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें – मानगो डिमना चौक पर जुलूस के दौरान भिड़े दो राजनीतिक गुट, मस्तान और आशुतोष राय में हाथापाई

इस अवसर पर एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए कहा गया कि भारतीय संविधान की भावना के अनुरूप सभी को समान दृष्टि से देखना चाहिए। समाज में आपसी भेदभाव को खत्म कर मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील की गई। कार्यक्रम का समापन “हर-हर महादेव” और “जय श्री राम” के उद्घोष के साथ हुआ।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply