Home > Jamshedpur > Jamshedpur: लॉयर्सडिफेंस 14 अप्रैल को समरसता दिवस के तौर पर मनाएगा बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती

Jamshedpur: लॉयर्सडिफेंस 14 अप्रैल को समरसता दिवस के तौर पर मनाएगा बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती

जमशेदपुर: लॉयर्स डिफेंस 14 अप्रैल को बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाएगा। यह जयंती समरसता दिवस के तौर पर मनाई जाएगी। समरसता दिवस को सफलता पूर्वक मनाने को लेकर शनिवार को लॉयर्स डिफेंस की एक बैठक हुई। इस बैठक का संचालन अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव और अध्यक्षता नीरज कुमार ने की। लॉयर्स डिफेंस के अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने बताया की समरसता दिवस के तौर पर बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती धालभूम क्लब में मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश और रजिस्ट्रार को आमंत्रण भेजा गया है। राज्य बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर हुई बैठक में अधिवक्ता नवीन प्रकाश, रमन जी ओझा, अक्षय कुमार झा, अमित कुमार, विनोद कुमार मिश्रा, अधिवक्ता कुमार राजेश रंजन, हरेंद्र सिंह चौहान, विनीत सिंह, विनीत मिश्रा, संजीव कुमार झा, विद्युत नंदी, आशीष दत्त, सुनील कुमार मोहंती, रणजीत राम, नवीन कुमार, आफताब आलम खान, बालेश्वर दास, संजय कुमार, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

You may also like
Jamshedpur World Record : 16 महीने के ऋत्विक के एक मिनट के वीडियो ने दिलाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान, दुनिया के नक्शे पर आई लौहनगरी
Jugsalai Nagar Parishad : दिवाली-छठ से पहले जुगसलाई नगर परिषद अलर्ट, गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट