Home > Crime > Jamshedpur : मनीफीट में वृद्ध की 8 कट्ठा जमीन पर कब्जा कर रहे दबंग, थाने पर नहीं सुनी गई तो सिटी एसपी से लगाई गुहार

Jamshedpur : मनीफीट में वृद्ध की 8 कट्ठा जमीन पर कब्जा कर रहे दबंग, थाने पर नहीं सुनी गई तो सिटी एसपी से लगाई गुहार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफीट के रहने वाले वृद्ध अर्जुन सिंह की लगभग 8 कट्ठा जमीन पर दबंग कब्जा कर रहे हैं। अर्जुन सिंह ने बताया कि मनीफीट के ही रहने वाले एक दबंग ने उनकी जमीन 2 लोगों को बेच दी है। एक महिला को छह लाख रुपए में जमीन बेची गई है। एक अन्य व्यक्ति को भी उन्होंने जमीन बेच दी है। दोनों व्यक्ति जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इसकी घेराबंदी कर रहे हैं। दबंग व्यक्ति भी खड़े होकर जमीन की घेराबंदी करा रहा है। जहां पर निर्माण कार्य चल रहा है वहां 8 से 10 महिलाओं को भी बुला कर बैठाया गया है। अर्जुन सिंह जब अपने प्लाट पर जाकर निर्माण रोकने की बात कहते हैं। तो महिलाएं उन्हें घेर कर गाली गलौज करती हैं। इस वजह से वह अपने प्लाट पर नहीं जा पा रहे हैं। अर्जुन सिंह ने शनिवार को साकची पहुंचकर एसएसपी ऑफिस में सिटी एसपी से मामले की शिकायत की। सिटी एसपी ने उनसे जमीन के कागजात मांगे। तो उन्होंने जमीन के कागजात भी दिखा दिए। इसके बाद सिटी एसपी ने कहा कि एसडीओ से लिखवा कर लाएं कि काम बंद कराया जाए। इसके बाद पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी। अर्जुन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह टेल्को थाना गए थे। लेकिन, थाने में उनकी बात नहीं सुनी गई। उन्होंने सिटी एसपी को बताया कि एसडीओ कोर्ट से उनकी डिग्री है। कोर्ट से भी उन्हें डिग्री मिली है। अब हाईकोर्ट में मामला चल रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने निशाद खान के पोते से यह जमीन पावर ऑफ अटॉर्नी के तौर पर ली थी।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply