Home > Jamshedpur > Jamshedpur :मानगो के डिमना में सड़क किनारे दयनीय स्थिति में पड़े थे बुजुर्ग, मानगो विकास समिति ने अस्पताल में कराया भर्ती

Jamshedpur :मानगो के डिमना में सड़क किनारे दयनीय स्थिति में पड़े थे बुजुर्ग, मानगो विकास समिति ने अस्पताल में कराया भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो के डिमना रोड पर एक बुजुर्ग कई दिन से दयनीय स्थिति में पड़े थे। इन पर शनिवार को मानगो विकास समिति के महासचिव विपिन झा की नजर पड़ी। विपिन झा ने इसकी जानकारी मानगो विकास समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह को दी। इसके बाद दोनों बुजुर्ग के पास पहुंचे और उन्हें टेंपो में बैठा कर मानगो के गंगा नर्सिंग होम ले गए। गंगा नर्सिंग होम में डॉक्टर नागेंद्र सिंह ने बुजुर्ग का तुरंत इलाज शुरू किया। आस्था स्पेस टाउन के रहने वाले विनायक ने बुजुर्ग के लिए कपड़े की व्यवस्था की। बुजुर्ग ने अपना नाम बसंत कालिंदी बताया है। वह अपना पता बारीडीह के विद्यापति नगर बता रहे हैं। समिति उनके परिजनों का पता लगा रही है। लेकिन अभी तक परिजनों का पता नहीं चला है। मानगो विकास समिति के महाअध्यक्ष ओंकार सिंह ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई बुजुर्ग के परिजनों का पता जानता है तो उसे जानकारी दें। ताकि, यह बुजुर्ग अपने परिजनों तक पहुंच सके।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply