Home > Jamshedpur > Jamshedpur: आमबागान में सना कंपलेक्स के बेसमेंट में जेएनएसी ने चलाया बुलडोजर, बेसमेंट से गोदाम हटाकर पार्किंग में बदला

Jamshedpur: आमबागान में सना कंपलेक्स के बेसमेंट में जेएनएसी ने चलाया बुलडोजर, बेसमेंट से गोदाम हटाकर पार्किंग में बदला

जमशेदपुर: जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने गुरुवार को साकची के आम बागान में सना कांप्लेक्स के बेसमेंट पर बुलडोजर चलाया। सना कांप्लेक्स में नक्शा विचलन कर बेसमेंट में पार्किंग की जगह गोदाम बना दिया गया था। चार दुकानें भी बनी थीं। हाईकोर्ट के आदेश पर जेएनएसी ने यह कार्रवाई की और बेसमेंट में बने गोदाम व दुकानों को तोड़कर इसे पार्किंग में बदल दिया गया है। सना कंपलेक्स में बाहर की तरफ बनी तीन दुकानों के छज्जे भी तोड़ दिए गए हैं।

यह छज्जे बाहर सड़क तक निकले हुए थे। सना कांपलेक्स के बेसमेंट को जेएनएसी ने हाई कोर्ट के आदेश पर साल 2010 में सील किया था। शहर में नक्शा विचलन वाली 46 इमारत के बेसमेंट सील किए गए थे। इन सभी के बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां हो रही थीं।‌ बाद में जिला प्रशासन ने इन इमारतों की सील खोल दी थी। तब से इनमें अवैध रूप से नियमों का उल्लंघन कर व्यावसायिक गतिविधियां अंजाम दी जा रही थीं। हाई कोर्ट के आदेश पर फिर यह कार्रवाई शुरू की गई है। जेएनएसी कार्रवाई नहीं कर रही थी, तो मामले में फिर हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट में लगभग 2 साल से कार्रवाई चल रही है। हाईकोर्ट की टीम ने दो बार शहर आकर नक्शा विचलन वाली इमारतों की जांच भी की थी। बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद जेएनएसी को फटकार लगाई गई थी। इसके बाद आनन फानन में कार्रवाई शुरू की गई है। जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने सभी बिल्डरों से कहा है कि वह अपने-अपने बेसमेंट को पार्किंग के लिए खाली कर दें। वरना जेएनएसी खुद कार्रवाई कर बेसमेंट को पार्किंग में तब्दील कर देगी.

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply