Home > Politics > Jamshedpur: जमशेदपुर लोकसभा सीट से झामुमो लड़ेगी चुनाव, झारखंड में इंडिया महागठबंधन में सीट बंटवारे का खाका तय, अधिकारिक घोषणा का इंतजार

Jamshedpur: जमशेदपुर लोकसभा सीट से झामुमो लड़ेगी चुनाव, झारखंड में इंडिया महागठबंधन में सीट बंटवारे का खाका तय, अधिकारिक घोषणा का इंतजार

रांची: झारखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया महागठबंधन में सीट बंटवारे का खाका तैयार कर लिया गया है। कांग्रेस, झामुमो, राष्ट्रीय जनता दल और कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने मिलकर यह खाका तैयार किया है। इसमें लोकसभा की 14 सीटों में से कांग्रेस 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। झामुमो भी 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। एक सीट राजद के खाते में गई है। जबकि, एक सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी चुनाव लड़ेगी। जमशेदपुर सीट झामुमो के खाते में है। यहां से झामुमो का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा। जबकि, रांची सीट कांग्रेस के खाते में गई है।
जाने किसकी झोली में गई कौन सी सीट
कांग्रेस : गोड्डा, धनबाद, रांची, खूंटी, चतरा और हजारीबाग।

झामुमो : राजमहल, दुमका, जमशेदपुर, चाईबासा, लोहरदगा और गिरिडीह।
राजद-पलामू
लेफ्ट- कोडरमा

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply