Jamshedpur : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को जमशेदपुर के सोनारी स्थित शिव मंदिर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के संरक्षक शिबू सोरेन तथा राज्य के शिक्षा मंत्री (Jharkhand Education Minister) रामदास सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए महामृत्युंजय जाप और हवन का आयोजन किया।
सुबह से ही शिव मंदिर में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया था। मंत्रोच्चार के बीच अग्निहोत्र किया गया और अग्नि की परिक्रमा करते हुए सभी ने “गुरुजी” और मंत्री रामदास सोरेन (Jharkhand Education Minister) के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर JMM के सचिव गोपाल महतो ने मीडिया को बताया, “गुरुजी और रामदास सोरेन सिर्फ हमारे नेता नहीं, झारखंड की आत्मा हैं। उनकी सलामती के लिए पूरा झारखंड दुआ कर रहा है। हम सभी उनके जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटने की कामना कर रहे हैं।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, महिला कार्यकर्ता और पार्टी समर्थक मौजूद रहे। मंदिर परिसर में हर कोण से हवन के दृश्य कैद किए गए।




