Jamshedpur (Jharkhand) : साकची थाना क्षेत्र के गांधी घाट के समीप गुरुवार देर रात एक 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही (Jamshedpur Trailer Accident) साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू कराई।
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर टाटा रायसन कंपनी से माल लोड कर हरियाणा के लिए रवाना हुआ था। इसी दौरान लिट्टी चौक के पास बाइक सवार दो युवकों ने कथित तौर पर ट्रेलर को रोकने का प्रयास किया। वाहन मालिक का दावा है कि चालक को किसी अनहोनी की आशंका हुई, जिसके कारण उसने ट्रेलर नहीं रोका और आगे बढ़ गया।
बताया जा रहा है कि लिट्टी चौक के पास हुई इस घटना के कुछ देर बाद गांधी घाट के समीप ट्रेलर सड़क पर पलट गया। हालांकि, बाइक सवार दोनों युवकों ने किस वजह से ट्रेलर को रोकने की कोशिश की थी, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के पीछे(Jamshedpur Trailer Accident) क्या कारण था और ट्रेलर किन परिस्थितियों में अनियंत्रित होकर पलटा, इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें :Lady Meherbai Tata, Tata Steel History लेडी मेहरबाई टाटा: अपने समय से आगे की सोच रखने वाली प्रेरणादायी महिला
फिलहाल, बाइक सवार युवकों की पहचान और उनके उद्देश्य की जानकारी सामने नहीं आई है। वाहन मालिक के दावे की भी पुलिस जांच कर रही है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।




