Home > Jamshedpur > Jamshedpur: श्री राधे श्याम जी अग्रवाल के निधन पर ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने किया गम का इजहार

Jamshedpur: श्री राधे श्याम जी अग्रवाल के निधन पर ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने किया गम का इजहार

ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों ने किया गहरे शोक का इजहार

जमशेदपुर: शहर के अखबार उदित वाणी के संस्थापक व संपादक राधे श्याम जी अग्रवाल का निधन शनिवार 1 जून को सुबह उनके घर पर हुआ। इस खबर को सुन कर शहर में शोक की लहर दौड़ गई और ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट की टीम ने उनके निधन पर शोक का इजहार किया। ट्रस्ट की टीम ने उनके घर जाकर उनके अंतिम दर्शन किए और फूलों की माला उनके चरण में समर्पित कर उन्हे अंतिम बिदाई दी। इसमें मुख्य रूप से मानगो नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर मुख्तार आलम खान, ट्रस्ट के अध्यक्ष मतीनुल हक अंसारी, ट्रस्टी सैयद आसिफ अख्तर, अफताब आलम, डॉक्टर ताहिर हुसैन, मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी और सैयद मंजर अमीन ने गहरे गम का इजहार करते हुए बताया कि अखबार एवं पत्रकारिता जगत में जब भी इतिहास लिखा जाएगा उसमे राधे कृष्णा अग्रवाल की देन स्वर्ण अक्षरों में होगी। स्वर्गीय राधे कृष्णा अग्रवाल का अंतिम संस्कार आज शिव घाट जुगसलाई में संपन्न होगा।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply