Home > Jamshedpur > Jamshedpur: मानगो के डिमना सुभाष मैदान से 8 अप्रैल को धूमधाम से निकलेगी हिंदू नव वर्ष यात्रा, हुआ भगवा ध्वज पूजन

Jamshedpur: मानगो के डिमना सुभाष मैदान से 8 अप्रैल को धूमधाम से निकलेगी हिंदू नव वर्ष यात्रा, हुआ भगवा ध्वज पूजन

जमशेदपुर: मानगो के डिमना स्थित सुभाष मैदान से 8 अप्रैल को हिंदू नव वर्ष यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। इसके लिए गुरुवार को भगवा ध्वज पूजन किया गया। भगवा ध्वज पूजन में भाजपा के नेता रामबाबू तिवारी समेत अन्य लोग शामिल हुए। पूजा अर्चना के साथ ही हनुमान चालीसा पढ़ा गया और वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा संपन्न हुई।

हिंदू नव वर्ष के संस्थापक मृत्युंजय कुमार ने बताया कि यह हिंदू नव वर्ष यात्रा डिमना सुभाष मैदान से शुरू होकर साकची के आम बागान तक जाएगी। 11 किलोमीटर लंबी यह यात्रा होगी। यात्रा के दौरान लोग भगवा ध्वज लहराएंगे। इसके अलावा देवी देवताओं की प्रतिमा और झांकियां भी रहेंगी। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि इस पावन नव वर्ष के मौके पर सभी लोग अपने-अपने मोहल्ले, गली और गांव को साफ सुथरा करेंगे। मंदिरों की सफाई करें। भाजपा नेता रामबाबू तिवारी ने कहा कि हिंदू धर्म ही सनातन धर्म है। इसकी शुरुआत प्राकृतिक पतझड़ के बाद चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होती है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी कैलेंडर से मनाया जाने वाला नया साल हमारा सनातनी नया साल नहीं है। हमारा नया साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होता है। उन्होंने बताया कि हिंदू नव वर्ष यात्रा में विभिन्न झांकियों के साथ ही ढोल-नगाड़े और बैंड-पार्टी के साथ लोग जय श्री राम का उद्घोष करते हुए चलेंगे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply