Home > Crime > घाटशिला और छोटा गोविंदपुर में फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़, 279 युवक-युवतियां मुक्त, चार गिरफ्तार+VDO

घाटशिला और छोटा गोविंदपुर में फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़, 279 युवक-युवतियां मुक्त, चार गिरफ्तार+VDO

जमशेदपुर : झारखंड पुलिस ने घाटशिला और छोटा गोविंदपुर में चल रहे फर्जी नौकरी रैकेट (Jamshedpur Job Fraud ) का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापामारी कर 279 युवक-युवतियों को मुक्त कराया है, जिन्हें नौकरी देने के नाम पर बंधक बनाकर रखा गया था। इस मामले में घाटशिला थाना क्षेत्र के मउभंडार ओपी इलाके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घाटशिला के नेतृत्व में छापामारी की गई। जांच में सामने आया कि बेरोजगार युवाओं से 25 हजार रुपये लिए जाते थे और नौकरी देने का झांसा (Jamshedpur Job Fraud ) दिया जाता था। इसके बाद युवाओं पर नेटवर्क में अन्य लोगों को जोड़ने का दबाव बनाया जाता था। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी और उन्हें जबरन किराए के मकानों में रखा जाता था।

इसे भी पढ़ें – पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, गणपति विलास पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब+VDO

छापेमारी के दौरान एमएस रिया एंटरप्राइजेज नामक फर्जी कंपनी को सील कर दिया गया और उसके दस्तावेज जब्त कर लिए गए। गिरोह के मुख्य सरगना राजू यादव (गया, बिहार), सुनील यादव (समस्तीपुर, बिहार), राहुल रंजन, अनिल और रवि चौहान की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में रोमेन्ट कुमार (भोलाबगान, जमशेदपुर), मोहन कुमार राणा (डोमचाच), शिवम कुमार सिंह (वैशाली) और कुलदीप सिंह (पूर्वी सिंहभूम) शामिल हैं।

पुलिस ने छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के 179 युवक-युवतियों की पहचान कर उन्हें घर भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। वहीं छोटा गोविंदपुर में पुलिस ने ग्लेज इंडिया, राधा इंटरप्राइजेज और रायल हेल्थ इंडिया जैसी कंपनियों का भंडाफोड़ किया है। यहां से 100 युवक-युवतियों को मुक्त कराया गया।

पुलिस ने बताया कि कंपनियां युवाओं से नौकरी के नाम पर 25 हजार रुपये वसूल कर उनसे जबरन मार्केटिंग का काम कराती थीं। काम से इंकार करने पर उन्हें कमरे में बंद कर पीटा जाता था। पुलिस की छापेमारी देर रात से जारी है और कई किराए के मकानों को खंगाला जा रहा है। वहीं मुक्त हुए युवाओं और स्थानीय लोगों ने छोटा गोविंदपुर थाने पर प्रदर्शन कर कंपनी संचालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply