Home > Jamshedpur > Jamshedpur Firecracker License : Jamshedpur News: दीपावली पर पटाखा बेचने का मौका, अस्थायी लाइसेंस के लिए 13 अक्टूबर तक करें आवेदन; जानें जरूरी दस्तावेज

Jamshedpur Firecracker License : Jamshedpur News: दीपावली पर पटाखा बेचने का मौका, अस्थायी लाइसेंस के लिए 13 अक्टूबर तक करें आवेदन; जानें जरूरी दस्तावेज

Jamshedpur (Jharkhand) : दीपावली पर्व 2026 को लेकर जमशेदपुर में खुले मैदान में पटाखा बिक्री के लिए अस्थायी पटाखा अनुज्ञप्ति लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने इसके लिए इच्छुक लोगों से निर्धारित समय सीमा में आवेदन जमा करने को (Jamshedpur Firecracker License) कहा है।

अस्थायी पटाखा अनुज्ञप्ति के लिए इच्छुक आवेदक 3 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2026 की शाम 5 बजे तक समाहरणालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर की सामान्य शाखा में आवेदन जमा कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद मिलने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया (Jamshedpur Firecracker License) जाएगा।

आवेदन के साथ विहित प्रपत्र AE-5, पासपोर्ट साइज की दो तस्वीरें, 500 रुपये अनुज्ञप्ति शुल्क का ई-चालान, आधार कार्ड की छायाप्रति, स्वहस्ताक्षरित शपथ पत्र और वैध स्थायी पटाखा अनुज्ञप्तिधारी की ओर से जारी सहमति पत्र जमा करना अनिवार्य है।

जिला प्रशासन ने आवेदकों से सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन जमा करने की अपील की है, ताकि दीपावली के दौरान खुले मैदान में पटाखा बिक्री के लिए अस्थायी अनुज्ञप्ति की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

इसे भी पढ़ें – Sitaramdera Firing: जमशेदपुर में देर रात फायरिंग से हड़कंप, स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली

You may also like
Sitaramdera Firing: जमशेदपुर में देर रात फायरिंग से हड़कंप, स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Ranchi News : रांची में सड़क खुदाई के बाद गड्ढे भरना होगा अनिवार्य, GAIL को गुणवत्ता और सुरक्षा की ताकीद
Birsanagar SHO Suspended : काम में लापरवाही के आरोप में बिरसानगर थाना प्रभारी निलंबित, SSP ने की कार्रवाई
Jamshedpur DGP Meeting: जमशेदपुर में संगठित अपराध पर पुलिस की बड़ी समीक्षा, DGP ने कैनरा बैंक डकैती और बिंदल मॉल फायरिंग पर दिए निर्देश

Leave a Reply