Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जमशेदपुर संसदीय सीट पर 25 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित, अब प्रचार युद्ध शुरू

Jamshedpur: जमशेदपुर संसदीय सीट पर 25 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित, अब प्रचार युद्ध शुरू

जमशेदपुर: जमशेदपुर संसदीय सीट पर कुल 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन उम्मीदवारों को चुनाव निशान आवंटित कर दिए गए हैं। चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद अब प्रचार युद्ध शुरू होगा। प्रत्याशी अब अपना प्रचार अभियान शुरू करेंगे। डीसी ऑफिस के सूचना पट पर प्रत्याशियों के चुनाव निशान की सूची लगा दी गई है। किसी प्रत्याशी को बैटरी टॉर्च मिली है, तो किसी को कैंची चुनाव निशान मिला है. एक उम्मीदवार को फलों की टोकरी चुनाव चिन्ह दिया गया है। अन्य चुनाव निशानों में एयर कंडीशनर, सेब, प्रेशर कुकर, लिफाफा, कांच का गिलास, हाकी और गेंद, अलमारी, बल्लेबाज, ट्रक, हेलमेट, क्रेन, सिलाई मशीन, गैस सिलेंडर, फुटबॉल खिलाड़ी, बाल्टी कंप्यूटर, कन्नी आदि हैं।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply