Jamshedpur : त्योहारों के मौसम में शहरवासियों को डांडिया और गरबा के रंग में रंगने के लिए तुषार इवेंट एवं सिल्वर क्रिएशंस की ओर से डांडिया रास महोत्सव का आयोजन (Jamshedpur News) किया जाएगा। कार्यक्रम 15 अक्टूबर को बाराद्वारी मैदान में आयोजित होगा।
आयोजक तुषार दास गुप्ता ने बताया कि महोत्सव में पारंपरिक डांडिया और गरबा गीतों पर लोगों को नृत्य करने का मौका (Jamshedpur News) मिलेगा। इसके साथ ही बेस्ट डांडिया डांसर, बेस्ट ड्रेस मेल, बेस्ट ड्रेस फीमेल और बेस्ट कपल जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
कार्यक्रम स्थल पर खान-पान के साथ पारंपरिक कलाकृतियों के विभिन्न स्टॉल भी लगाए जाएंगे। आयोजक ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य शहरवासियों को सुरक्षित और पारिवारिक माहौल में डांडिया-गरबा का आनंद उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
आयोजकों के अनुसार डांडिया नाइट में प्रवेश केवल पास के माध्यम से होगा। इच्छुक लोग आयोजकों से संपर्क कर पास प्राप्त कर सकते हैं। प्रेस वार्ता में तुषार इवेंट के तुषार दास गुप्ता, आदित्य सिंह, स्वाती सिंह, तृषा सिंह और रंजीत सिंह मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur News: मानगो छोटे पुल पर बच्चे के साथ नदी किनारे पहुंची महिला, राहगीरों की सूझबूझ से दोनों सुरक्षित




