जमशेदपुर, झारखंड: शहर में आयोजित होने वाले डांडिया कार्यक्रमों को लेकर बजरंग सेवा संस्थान ने धार्मिक मर्यादा बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। संस्था की ओर से इस संबंध मेंJamshedpur Dandiya Event पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से आयोजनों के दौरान धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने, कार्यक्रम स्थल पर उचित सुरक्षा व्यवस्था रखने और किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधि पर रोक लगाने की मांग की गई।
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में साकची में कांग्रेस का प्रदर्शन
संस्था ने प्रशासन से अपील की कि डांडिया आयोजनों के दौरान निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।




