Home > Crime > Sidgora Chain Snatching : बेटे को क्रिकेट अकादमी से लेने जा रही महिला के गले से चेन छिनतई+VDO

Sidgora Chain Snatching : बेटे को क्रिकेट अकादमी से लेने जा रही महिला के गले से चेन छिनतई+VDO

जमशेदपुर: (Sidgora Chain Snatching) सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के सिदगोड़ा छोटा दुर्गा पूजा मैदान के पास शनिवार को चेन छिनतई की घटना हुई। अपने बेटे को क्रिकेट अकादमी एग्रिको से लेने जा रही महिला संजना झा के गले से चेन छीन कर बदमाश फरार हो गए। चेन की कीमत 50 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Congress Protest: डिमना चौक पर कांग्रेस ने फूंका मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री का पुतला

Sidgora Chain Snatching : CCTV से खंगाले जा रहे बदमाश

Sidgora Chain Snatching: पुलिस कर रही जांच

Sidgora Chain Snatching: पुलिस कर रही जांच

बताते हैं कि बदमाश बाइक पर आए थे। एक बदमाश बाइक से उतरकर संजना झा के पास आया और फिर अचानक उनके गले से चेन छीन कर फरार हो गया। दोनों बदमाश बाइक से भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।

सीसीटीवी के जरिए बदमाश की तलाश की जा रही है। इलाके के लोगों का कहना है कि सिदगोड़ा इलाके में इन दिनों अचानक घटनाओं की बाढ़ आ गई है। चेन छिनतई की घटनाएं आम हो गई हैं। शुक्रवार को ही टेल्को में एक महिला के गले से चेन छीन ली गई थी।

You may also like
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या
Jamshedpur Crime: पश्चिम बंगाल से बरामद हुआ बर्मामाइंस अगवा तीन साल का आर्यन, मुंबई में बेचने के लिए किया था अपहरण

Leave a Reply