Home > Jamshedpur > Jamshedpur: दिल्ली में नमाजी के साथ पुलिस कर्मियों की बदसुलूकी के खिलाफ साकची में कम्युनिस्ट पार्टी ने की नुक्कड़ सभा + वीडियो

Jamshedpur: दिल्ली में नमाजी के साथ पुलिस कर्मियों की बदसुलूकी के खिलाफ साकची में कम्युनिस्ट पार्टी ने की नुक्कड़ सभा + वीडियो

जमशेदपुर: दिल्ली में नमाज पढ़ रहे लोगों के साथ पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी की। उनके साथ मारपीट की गई। इसके खिलाफ देशभर में गुस्सा है। कम्युनिस्ट पार्टी ने सोमवार को साकची गोल चक्कर पर नुक्कड़ सभा की। सभा कर केंद्र सरकार से मांग की गई कि जिन पुलिसकर्मियों ने नमाजियों के साथ बदसलूकी की है। उनको बर्खास्त किया जाए। उनको कड़ी सजा दी जाए।

कम्युनिस्ट पार्टी के सुजल राय ने बताया कि जिस पुलिसकर्मी ने यह बदसलूकी की है उसको निलंबित किया गया है। निलंबन कोई बड़ी सजा नहीं है। पुलिसकर्मी आज निलंबित होते हैं कल बहाल कर दिए जाते हैं। इसलिए इनके खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज हो। इनको जेल भेजा जाए और इनको नौकरी से बर्खास्त किया जाए। क्योंकि, जो हरकत पुलिसकर्मी ने की है वह समाज को विभाजित करने वाली है। उन्होंने इस बात की निंदा की कि कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाया और वीडियो जानबूझकर वायरल किया गया। ताकि मुस्लिम समाज को यह संदेश दिया जा सके कि वह अगर बाहर नमाज पढ़ेंगे तो उनके साथ बदसुलूकी की जाएगी।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply