Home > Crime > Jamshedpur: काम पर दूसरे युवक को लाने के चलते इलेक्ट्रीशियन पर चलाई गई थी गोली, आजाद नगर पुलिस ने फायरिंग करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल+ वीडियो

Jamshedpur: काम पर दूसरे युवक को लाने के चलते इलेक्ट्रीशियन पर चलाई गई थी गोली, आजाद नगर पुलिस ने फायरिंग करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल+ वीडियो

जमशेदपुर: आजाद नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 14 फातमी मस्जिद के पास 9 मार्च को जिन लोगों ने इलेक्ट्रीशियन मोहम्मद शाहिद को गोली मारी थी, पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में सैयद अमानुल्लाह उर्फ अमन उर्फ सैफ और शाहनवाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद किया है। एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी मुकेश लुणायत ने बताया कि सैयद अमानुल्लाह उर्फ अमन ठेकेदारी का काम करता है। वह जहां बिल्डिंग का ठेका लेता है, वहां इलेक्ट्रीशियन मोहम्मद शाहिद इलेक्ट्रिक का काम करता है। बताते हैं कि इलेक्ट्रीशियन शाहिद वाहिद नामक एक युवक को काम पर ले गया था। इसी बात को लेकर शाहनवाज उससे नाराज हो गया। उसने कहा कि वह वाहिद को काम पर क्यों ले गया। शाहनवाज खुद यह काम करना चाहता था।

इसी को लेकर शाहनवाज ने अमन से बात की और दोनों ने मोहम्मद शाहिद से बदला लेने की ठान ली। जब 9 मार्च की रात इलेक्ट्रीशियन अमन काम पर पहुंचा तो वहां अमन की पिस्टल से उसे गोली मारी गई। शाहिद का टीएमएच में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद अमन मोहम्मद शाहिद के साथ एमजीएम अस्पताल और टीएमएच भी गया था। वह यह जानना चाहता था कि मोहम्मद शाहिद का क्या हो रहा है। उसकी हालत कैसी है। लेकिन जब मीडिया में खबर आई की गोली चलाने के पीछे अमन है तो वह टीएमएच से फरार हो गया था।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply