Home > Jamshedpur > Jamshedpur: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सांसद विद्युत महतो के पक्ष में किया रोड शो, बोधि मंदिर मैदान से एग्रिको चौक तक हुआ भव्य स्वागत

Jamshedpur: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सांसद विद्युत महतो के पक्ष में किया रोड शो, बोधि मंदिर मैदान से एग्रिको चौक तक हुआ भव्य स्वागत

जमशेदपुर : जमशेदपुर में गुरुवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जमशेदपुर के सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी बिद्युत महतो के समर्थन में भव्य रोड शो किया। रोड शो साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान से प्रारंभ होकर एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान खुली जीप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद बिद्युत महतो, छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक समेत अन्य मौजूद रहे। रोड शो साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान से प्रारंभ होकर, डीसी ऑफिस गोलचक्कर के रास्ते, बंगाल क्लब गोलचक्कर, साकची गोलचक्कर के पास होकर टेम्पो स्टैंड के समीप वाले रास्ते से होकर स्ट्रेट माइल रोड, संजय मार्केट, रामलीला मैदान, बाराद्वारी, भालूबासा चौक, एग्रिको सिग्नल के रास्ते होकर एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान पहुँचकर सम्पन्न हुई। रोड शो को आम जन का पूरा समर्थन मिला। रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता के अलावा आम नागरिक शामिल हुए। इस दौरान सड़क के दोनो ओर हजारों की संख्या में खड़े लोग भाजपा के समर्थन में नारे लगा रहे थे। दो घंटे तक चले रोड शो में लोगों की जबरदस्त भीड़ और उत्साह देखने को मिली। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जमशेदपुर का वातावरण देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। चारों तरफ का वातावरण मोदीमय और भाजपामय है। झारखंड के विभिन्न लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में आंधी चल रही है। जमशेदपुर सहित झारखंड की सभी सीटों पर भाजपा-एनडीए की जीत होगी। देश के विकास और सुरक्षित भविष्य के लिए एकमात्र विकल्प नरेंद्र मोदी जी हैं। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा सीट पर सांसद बिद्युत महतो को जनता का अभूतपूर्व आशीर्वाद और समर्थन मिलेगा। 25 मई को बिद्युत महतो को ईवीएम क्रमांक 2 पर कमल के फूल निशान पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाएं एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के संकल्प को पूरा करने में अपना सहयोग दें। वहीं, सांसद बिद्युत महतो ने कहा कि आज के रोड शो में जनता के अपार समर्थन और स्नेह को से अभिभूत हूं। आज का रोड शो 4 जून के विजय की झांकी रही। रोड शो में उमड़ी भीड़ ने बता दिया कि जमशेदपुर की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को आतुर है। सांसद बिद्युत महतो ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी नीतियों एवं जमशेदपुर में उनके कार्यों एवं प्रयासों के बल पर जमशेदपुर में भाजपा को जनता का आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त होगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़  के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा से वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक, झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, अनिल मोदी, राकेश सिंह, प्रेम झा, अमित अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह, मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, राकेश कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply