Home > Crime > Jamshedpur: दबंग युवकों ने गोलगप्पा विक्रेता को लाठी से पीटा, ठेला को पलटा

Jamshedpur: दबंग युवकों ने गोलगप्पा विक्रेता को लाठी से पीटा, ठेला को पलटा

अपराधियों के डर से शहर छोड़ने की तैयारी कर रहा है अजय साव का पुरा परिवार – विकास सिंह

जमशेदपुर: मानगो के उलीडीह टैंक रोड चौराहे पर आठ साल से गोलगप्पा बेच रहे अजय साव को गोल-गप्पे देने में देरी होने पर तीन युवकों ने डंडे से जम कर पीटा। यही नहीं, उसका ठेला पलट दिया। गोलगप्पे सहित सारे बर्तन सड़क पर फेंक दिए। अजय साव ने रोते हुए मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दी। अजय साव ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया कि तीन युवक आए और गोलगप्पा मांगने लगे। अजय गोलगप्पा का मसाला बनाने लगा। इस वजह से युवकों को गोल गप्पे देने में थोड़ी देर हो गई। इस पर लड़के उग्र हो गए और डंडे से लैस हो कर दुकानदार अजय साव पर हमला कर दिया।साथ ही गोलगप्पे रखे सारे बर्तन बीच सड़क पर फेंक दिए।

मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे और घायल दुकानदार से घटना जानी। इसके बाद विकास सिंह ने उलीडीह थाने में मामले की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। अजय ने पूरे मामले की लिखित जानकारी उलीडीह थाने में दे दी है। अजय के घर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने देखा कि अजय का पूरा परिवार भयभीत है। डंडे के सहारे अजय चल रहा है। अजय की पिटाई देख पूरा परिवार डरा है। खौफ के कारण अजय साव का पुरा परिवार शहर छोड़ वापस अपने गांव पलायन की बात कह रहा है ।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply