Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जमशेदपुर में दरक रही है भाजपा की जमीन, बर्मामाइंस में सांसद के खिलाफ नारे लगने से पार्टी के खेमे में बेचैनी, जानें क्या है अंदर की बात

Jamshedpur: जमशेदपुर में दरक रही है भाजपा की जमीन, बर्मामाइंस में सांसद के खिलाफ नारे लगने से पार्टी के खेमे में बेचैनी, जानें क्या है अंदर की बात

जमशेदपुर: जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा की जमीन दरक रही है। ऐसा भाजपाइयों को एहसास हो रहा है। शनिवार को बर्मामाइंस लकड़ी टाल के पास लगी आग को देखने के लिए सांसद विद्युत वरण महतो भी पहुंचे थे। यहां विधायक और राष्ट्रीय गठबंधन के उम्मीदवार पहले से मौजूद थे। ऐसे में बस्ती के लोगों ने सांसद विद्युत वरण महतो के खिलाफ नारेबाजी कर दी। नारेबाजी के मौके पर वहां मौजूद भाजपाई परेशान नजर आए। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास भी किया। लेकिन लोग नाराज थे। लोगों का कहना था कि संसद विद्युत वरण महतो बस्ती में कभी नहीं आए। आज आग लगने पर इसलिए आए हैं कि चुनाव चल रहा है और वोट चाहिए। गौरतलब है कि जमशेदपुर लोकसभा सीट पर सांसद से पार्टी के कार्यकर्ता भी नाराज हैं। पार्टी के आला अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को मनाने की कोशिश की है। लेकिन, अंदर की बात यह है कि कार्यकर्ताओं ने भी अपने साथ 10 साल तक हुई बेरुखी का बदला लेने का मन बना लिया है। ऐसा पार्टी के सूत्रों का कहना है। इन सब हालात में पार्टी के खेमे के अंदर बेचैनी का माहौल है।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO

Leave a Reply