Home > Crime > बिष्टुपुर में वाहन की टक्कर से युवक की मौत, वाहन का पता नहीं लग पाने से लोगों में आक्रोश+VDO

बिष्टुपुर में वाहन की टक्कर से युवक की मौत, वाहन का पता नहीं लग पाने से लोगों में आक्रोश+VDO

Bistupur Accident: शव के साथ परिजनों का TMH में प्रदर्शन, परिजन कर रहे हैं वाहन का पता लगाकर कार्रवाई करने व मुआवजा दिलाने की मांग

Jamshedpur : बिष्टुपुर में एक तेज़ रफ़्तार थार गाड़ी ने एक युवक को टक्कर (Bistupur Accident) मार दी। इस हादसे में बिष्टुपुर के के रोड के रहने वाले एक युवक की मौत (Bistupur Accident) हो गई है। वह काम से घर लौट रहा था। तब यह हादसा हुआ। इस सड़क हादसे के बाद टाटा मेन हॉस्पिटल परिसर में रविवार को तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

हादसा शनिवार की रात बिष्टुपुर में छप्पन भोग रेस्टोरेंट के सामने हुआ था। हादसे में मृत युवक का नाम राजकुमार सिंह है। वह बिष्टुपुर का रहने वाला है। मृतक के परिजन शव के साथ अस्पताल में प्रदर्शन कर रहे हैं।

परिजनों का आरोप है कि उन्हें घटना की जानकारी सुबह दी गई। जब वे अस्पताल पहुंचे तो राजकुमार का शव टाटा मेन हॉस्पिटल में पड़ा मिला। परिवार का कहना है कि अब तक पुलिस न तो दुर्घटनाग्रस्त वाहन की पहचान कर पाई है और न ही दोषी चालक की गिरफ्तारी हुई है।

परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर मामला किसी प्रभावशाली व्यक्ति से जुड़ा होता तो अब तक कार्रवाई हो चुकी होती। मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था और बुजुर्ग मां सहित पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी पर थी।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में अधिकरियों ने बर्बाद कर दिए जनता के कई करोड़ रुपए, मेधा डेयरी प्लांट मानगो से सरायकेला शिफ्ट+VDO

परिजनों ने साफ कहा है कि जब तक प्रशासन की ओर से मुआवजे की घोषणा नहीं की जाती और दोषी चालक को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक शव अस्पताल परिसर में ही रखा जाएगा। प्रदर्शन को देखते हुए अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया गया है और परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन फिलहाल माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply