Home > Crime > बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार बदमाशों ने छीनी चेन+VDO

बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार बदमाशों ने छीनी चेन+VDO

Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी इलाके में गुरुवार को मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन छिनतई की घटना को अंजाम (Jamshedpur Chain Snatching) दिया। घटना सोनी सर्विस सेंटर के पास की बताई जा रही है।

गौरतलब है कि आरती झा के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली महिमा नामक महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने अचानक झपट्टा मारकर चेन छीन (Jamshedpur Chain Snatching) ली। वारदात के बाद बदमाश तेजी से बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। अचानक हुई चेन छिनतई से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जा सके।

शहर में लगातार सामने आ रही चेन छिनतई की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ रही है। खासकर सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – हुमा कुरैशी 23 अगस्त को जमशेदपुर में, आइकॉनिक बिजनेस अवार्ड्स 2026 में होंगी मुख्य अतिथि+ VDO

You may also like
झारखंड में मानसून के साथ बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, स्टार हेल्थ ने बढ़ाई हेल्थकेयर सेवाओं तक पहुंच
टाटा मोटर्स जमशेदपुर में 14.03 फीसद बोनस, कर्मचारियों को अधिकतम 87,543 और औसतन 53,787 रुपये, 1 अक्टूबर को खाते में आएगी राशि+VDO
झारखंड के जमशेदपुर में कार के अंदर चल रहा था ऑनलाइन जुआ, तीन युवक गिरफ्तार; 1.18 लाख नकद और मोबाइल बरामद
जमशेदपुर में विकास कार्यों की खुली पोल? प्राक्कलन समिति ने दिए इन ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश

Leave a Reply