Home > Jamshedpur > Jamshedpur: चुनाव के दौरान होने वाले बड़े ट्रांजैक्शन की सूचना व्यय अनुश्रवण टीम को देंगे बैंक

Jamshedpur: चुनाव के दौरान होने वाले बड़े ट्रांजैक्शन की सूचना व्यय अनुश्रवण टीम को देंगे बैंक

जमशेदपुर लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच पर्यवेक्षक एसपीजी मुदलियर और ईश गुप्ता जमशेदपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने साकची स्थित डीसी ऑफिस में मंगलवार को व्यय अनुश्रवण टीम के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि व्यय अनुश्रवण टीम हर एक उम्मीदवार का एक शैडो रजिस्टर बनाएं। इस शैडो रजिस्टर में उम्मीदवारों के खर्च लिखे जाएं। उम्मीदवार जो अपना खर्च रजिस्टर बनाएंगे। उनकी अनुश्रवण टीम चेकिंग करेगी। दोनों रजिस्टर में खर्च में अंतर पाए जाने पर उम्मीदवार कार्रवाई के दायरे में आएंगे। निर्वाचन के दौरान कम से कम तीन बार प्रत्याशियों के रजिस्टर का निरीक्षण किया जाएगा। वीडियो सर्विलांस टीम बड़ी रैलियों की वीडियो ग्राफी करेगी और उसका व्यय निर्धारित किया जाएगा। व्यय का हिसाब किताब करने में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। व्यय पर्यवेक्षकों ने कहा है कि कोई भी उम्मीदवार बिना अनुमति के किसी भी तरह का झंडा गाड़ी में ना लगाएं। काफिले में 10 से अधिक वाहन नहीं होने चाहिए। अगर 10 से अधिक वाहन है तो गाड़ियों के बीच में कम से कम 100 मीटर का फासला जरूर रखें। प्रत्येक उम्मीदवार को बैंक में एक नया करंट अकाउंट खोलना होगा। इसमें लेनदेन करके ही निर्वाचन के सभी प्रकार के व्यय किए जाएंगे। निर्वाचन संबंधी बैनर, पोस्टर, पंफलेट, लीफलेट आदि में प्रिंटर का नाम और पता होना भी जरूरी है। राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के विज्ञापन को एमसीएमसी से प्री सर्टिफिकेशन कराना जरूरी है। व्यय पर्यवेक्षकों ने निर्देश दिया कि 10 लाख रुपए से अधिक की रकम अगर किसी चेक नाका में चेकिंग के दौरान या कहीं भी पकड़ी जाती है तो इसकी जानकारी आयकर विभाग के अधिकारियों को दी जाएगी। आयकर विभाग के अधिकारी भी पूरे मामले की जांच करेंगे। डाकघर या बैंक के अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है कि वह निर्वाचन के दौरान होने वाले बड़े ट्रांजैक्शन या निकासी की सूचना व्यय कोषांग को दें। मीटिंग में इनकम टैक्स, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, सीआईएसफ, डाकघर, राजस्व, खुफिया निदेशालय, रेलवे, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, आरबीआई, आयकर, वन विभाग आदि के अधिकारी मौजूद रहे।

You may also like
Jamshedpur Food Safety: जमशेदपुर में अंडे और मछली में मिले हानिकारक रंग, खाद्य सुरक्षा विभाग ने 24 से अधिक दुकानदारों पर लगाया जुर्माना
Chakradharpur Railway Division Transferचक्रधरपुर रेल मंडल के मेडिकल विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला; टाटानगर समेत कई जगह बदली जिम्मेदारी
Jamshedpur Heavy Vehicle No Entry : धनतेरस और दिवाली पर शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, 6 से 9 नवंबर तक लागू रहेगा प्रतिबंध
Chakradharpur Railway Division Train Cancellation : चक्रधरपुर रेल मंडल में 9 जोड़ी ट्रेनें रद्द, 4 से 12 नवंबर तक टाटानगर समेत इन रूटों पर यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी