Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के ऑटो और टेंपो यात्रियों के लिए जेब ढीली करने वाली खबर है। करीब पांच साल बाद शहर में ऑटो-टेंपो के किराए (Jamshedpur Auto Fare)में वृद्धि कर दी गई है। शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक संचालक संघ की ओर से नया किराया चार्ट जारी किया गया है, जिसमें अधिकांश रूटों पर ₹5 तक की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि कुछ रूटों पर किराया पूर्ववत रखा गया है।
संघ के सचिव श्याम किंकर झा ने बताया कि वर्ष 2021 में आखिरी बार किराया (Jamshedpur Auto Fare) बढ़ाया गया था। इसके बाद डीजल, पेट्रोल, सीएनजी, वाहन रखरखाव और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है। इसी को देखते हुए ऑटो चालकों की बैठक में किराया बढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
उन्होंने बताया कि संशोधित किराया सूची जिला प्रशासन को भी सौंप दी गई है और इसे औपचारिक स्वीकृति देने का अनुरोध किया गया है। संघ के संरक्षक और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता भी इस निर्णय के पक्ष में हैं।
किराया बढ़ोतरी का सीधा असर रोजाना ऑटो और टेंपो से सफर करने वाले हजारों यात्रियों पर पड़ेगा। हालांकि ऑटो चालक संघ का कहना है कि बढ़ती महंगाई और ईंधन कीमतों के कारण यह फैसला जरूरी हो गया था।
बढ़े हुए किराए का चार्ट
रूट, पुराना किराया, नया किराया
साकची बारीडीह रूट
साकची से बाराद्वारी- ₹10, ₹ 10
साकची से भालूबासा, एग्रिको व सिदगोड़ा– ₹10, ₹15
साकची से एनएमएल व बागुनहातु –₹15, ₹20
साकची-डिमना रूट
साकची से मानगो चौक -₹10, ₹15
साकची -डिमना चौक– ₹15
साकची से मानगो चौक आजाद बस्ती- ₹10, ₹15
साकची -आजाद बस्ती पारडीह रोड
साकची से गरीब कॉलोनी व चेपा पुल– ₹15, ₹20
साकची से पारडीह चौक–₹20 ₹25
साकची से कपाली टीओपी– ₹20, ₹25
साकची से सोनारी रूट
साकची से सोनारी एयरोड्रम–₹10,₹15
साकची से कागल नगर —₹15, ₹20
साकची से कदमा रोड
साकची से टीएमएच व धतकीडीह –₹10, ₹15
साकची से शास्त्री नगर व कदमा बाजार– ₹15, ₹20
साकची से केपीएस स्कूल–₹20, ₹25
साकची से गोलमुरी व टेल्को स्टेशन रूट
साकची से गोलमुरी व टीन प्लेट– ₹10, ₹15
साकची से नीलडीह व लेबर ब्यूरो—₹15, ₹20
साकची से खड़ंगा झाड़ प्लाजा– ₹20, ₹25
साकची से बर्मामाइंस– ₹10, ₹15
साकची से रेलवे स्टेशन– ₹20, ₹20
साकची से जेम्को– ₹25, ₹30
साकची से बिष्टुपुर, आदित्यपुर व जुगसलाई रोड
साकची से बिष्टुपुर– ₹10, ₹15
साकची से जुगसलाई –₹20, ₹25
साकची रेलवे स्टेशन– ₹30, ₹35
साकची से विमेंस कॉलेज–₹15, ₹20
साकची से आदित्यपुर एस टाइप—₹20, ₹25
साकची से आदित्यपुर टोल ब्रिज– ₹25, ₹30
साकची से डीवीसी मोड़ —₹30, ₹35
साकची से गम्हरिया लाल बिल्डिंग– ₹35, ₹40
साकची से छोटा गम्हरिया–₹40, ₹45
साकची से कांड्रा–₹55, ₹60
बिष्टुपुर से रेलवे स्टेशन–₹20 ₹25
जुगसलाई से रेलवे स्टेशन ₹10, ₹15
इसे भी पढ़ें – परिमल नथवानी का नामांकन वैध, कांग्रेस की तमाम आपत्तियां खारिज; दूसरी सीट पर मुकाबला हुआ रोमांचक
