Home > Education > जमशेदपुर: नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया गया

जमशेदपुर: नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया गया

जमशेदपुर: नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल ने अपना वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जो की स्कूल परिसर में स्थित कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। छात्रों ने विशेष रूप से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की और उनकी वार्षिक सफलता की पेरेंट्स और टीचरों ने प्रशंसा की। इस वार्षिक उत्सव में नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल के अध्यक्ष  कुमार कमानी उपस्थित थ। मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर मिस्टर ऋतुराज सिंह और केरला पब्लिक स्कूल जमशेदपुर के डायरेक्टर मिस्टर शरद चंद्रन मौजूद थे। ऋतुराज सिंह ने छात्रों जो कि इससे साइंस में प्रथम और द्वितीय स्थान पर थे उनको अवार्ड दिया और इससे कॉमर्स के छात्रों को भी जो की प्रथम और द्वितीय स्थान में थे उन्हें भी अवार्ड दिए। ऋतुराज सिन्हा ने स्कूल परिसर में स्थित बने हुए नए ऑडिटोरियम की तारीफ करते हुए कहा कि छात्रों ने इस इन्वेस्टमेंट पर बहुत अच्छा जस्टिस किया है उन्होंने सभी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि सभी बच्चे इस स्कूल से फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं। उन्होंने स्कूल की एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज की भी तारीफ की। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे असफलता से ना डरे बल्कि उसका सामना करें क्योंकि असफलताओं का सामना करने वाले बच्चे ही आगे जाकर सक्सेसफुल होते हैं। शरद चंद्रन ने भी अपने स्पीच में स्कूल के अध्यक्ष को बधाई दी और सभी पेरेंट्स को भी बधाई दी सभी क्षेत्रों में बच्चों का अच्छा प्रदर्शन रहा है चाहे वह पढ़ाई की क्षेत्र हो चाहे सामाजिक कार्य हो या फिर भारत हो उन्होंने सभी बच्चों को ऑल द बेस्ट कहते हुए कहा कि वह अपने फ्यूचर के लिए अच्छी तैयारी करें और सफलताओं की सीढ़िया पर आगे बढ़ते रहें। इस अवसर पर विद्यार्थियों की ऊंचाई और उनकी सकारात्मक दिशा दिखाई दी। यह स्थाई सफलता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो छात्रों को उनके भविष्य में भी प्रेरित करेगा। इस आदित्य आयोजन में स्कूल परिवार में अपनी अनुभूतियों साझा करते हुए एक साथ मिलकर खुशी के पल मनाए । आगामी वर्ष में भी इसी उत्सव को और भी विशेष बनाने के लिए समर्थ होंगे।

You may also like
Jamshedpur Dangerous Boat : लकड़ी के पटरे जोड़कर बनी कमजोर नाव से मछली पकड़ने और बालू निकालने का खतरा, सुवर्णरेखा में इसी नाव से दो युवक हुए लापता
Jamshedpur Tata Sublease Scam : फिर गरमाया 59 सबलीज का विवाद, कहां है 4288 पन्नों की जांच रिपोर्ट
तुरियाबेड़ा में गणेश विसर्जन विवाद फिर भड़का, दो पक्षों में मारपीट; तीन घायल
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

Leave a Reply