Jamshedpur : जमशेदपुर जिला बार संघ के कार्यकारिणी सदस्य रह चुके स्टेट बार काउंसिल द्वारा चयनित एडवोकेट्स वेलफेयर पेंशन कमेटी के सदस्य अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने सोनारी स्थित ब्रह्मानंदम अस्पताल में इलाजरत चांडिल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार झा से शिष्टाचार मुलाकात (Jamshedpur Advocates )कर उनका हाल-चाल जाना।
बताते हैं कि अधिवक्ता अशोक कुमार झा का हर्निया का ऑपरेशन 29 दिसंबर 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। वरिष्ठ एडवोकेट अशोक कुमार झा से मुलाकात के समय अधिवक्ता अक्षय कुमार झा के साथ अधिवक्ता रमन जी ओझा एवं अधिवक्ता ओम प्रकाश मिश्रा (Jamshedpur Advocates) भी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर जिला बार भवन में साईं भजन व भोलेनाथ पूजन, बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की सहभागिता
इस दौरान एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई कि जमशेदपुर जिला बार संघ सहित पूरे झारखंड राज्य के नियमित प्रैक्टिस करने वाले वे अधिवक्ता, जो एडवोकेट्स वेलफेयर फंड ट्रस्टी कमेटी के सदस्य बन चुके हैं, उन्हें अब राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत टाटा एआईजी इंश्योरेंस के तहत इलाज की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है।
अधिवक्ताओं को योजना का लाभ लेने के लिए राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के पोर्टल पर जाकर अपना सर्टिफिकेट नंबर दर्ज करना होगा तथा स्वयं एवं अपने आश्रितों की फाइल अपडेट करनी होगी। फाइल स्वीकृत (एप्रूव) होने के बाद टाटा एआईजी से संबद्ध अस्पतालों में, चाहे वह जमशेदपुर हो या झारखंड के बाहर, इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। अधिवक्ता अशोक कुमार झा का इलाज भी इसी योजना के अंतर्गत किया जा रहा है।




