Home > Jamshedpur > जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, कैरव गांधी अपहरण मामले में सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी+VDO

जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, कैरव गांधी अपहरण मामले में सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी+VDO

Jamshedpur : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू (Aditya Sahu In Jamshedpur )शुक्रवार को पहली बार जमशेदपुर पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने राज्य की झामुमो सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला।

आदित्य साहू ( Aditya Sahu In Jamshedpur) ने कहा कि झारखंड में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले अवैध पत्थर, बालू और कोयला खनन की खबरें आती थीं, लेकिन अब राज्य में अपहरण उद्योग भी तेजी से पनप रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई इलाकों में अपहरण की घटनाएं बढ़ी हैं और पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में असफल साबित हो रही है।

उन्होंने विशेष रूप से जमशेदपुर के युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि घटना को 11 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं दे पाई है। यहां तक कि एसएसपी भी मामले में स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रांची में बच्चों के गायब होने के मामले में भाजपा के दबाव के बाद पुलिस ने दो दिनों में बरामदगी कर ली थी, लेकिन जमशेदपुर में पुलिस की निष्क्रियता साफ दिखाई दे रही है।

साहू ने आरोप लगाया कि जिले की पुलिस केवल औपचारिकता निभा रही है और अपराधियों में कानून का डर खत्म हो चुका है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कैरव गांधी को जल्द सकुशल बरामद नहीं किया गया, तो भाजपा सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में आदिवासियों की जमीन लूटी जा रही है, महिलाएं असुरक्षित हैं, खनिजों की तस्करी हो रही है और कई क्षेत्रों से बच्चे लापता हैं, लेकिन सरकार को इन मुद्दों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को वह राज्य के डीजीपी से मुलाकात करेंगे और 28 जनवरी को दिल्ली जाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राज्य की स्थिति पर चर्चा करेंगे।

इसे भी पढ़ें – लापता कैरव गांधी के परिवार से मिले भाजपा नेता, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल+VDO

सारंडा में नक्सल विरोधी अभियान को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार की सराहना करते हुए कहा कि मार्च तक देश को नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply