Home > Entertainment > 25 दिसंबर को बारीडीह के कदानी रोड पर होगी जाम स्ट्रीट, जमकर होगी मस्ती

25 दिसंबर को बारीडीह के कदानी रोड पर होगी जाम स्ट्रीट, जमकर होगी मस्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जैसा कि टाटा स्टील और जुस्को के अधिकारियों ने पहले ही जैम स्ट्रीट को जमशेदपुर पूर्वी इलाके में करने की बात कही थी। इस बार जैम स्ट्रीट बारीडीह में होगी। बारीडीह के कदानी रोड को जैम स्ट्रीट के लिए चुना गया है। जैम स्ट्रीट सुबह 6:00 बजे से 8:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस दौरान लोग खूब मस्ती कर सकेंगे। जैम स्ट्रीट टीनप्लेट टाउन सर्विस गेट से टीनप्लेट मटेरियल गेट राउंटअबाउट तक कदानी रोड पर होगी। जैम स्ट्रीट को संडे फन का भी नाम दिया गया है।

यह भी पढें – साकची में मरीन ड्राइव गोल चक्कर के पास बंगाल से बर्मामाइंस जा रही तेज रफ्तार ट्रक पलटी, आवागमन रहा बाधित


जैम स्ट्रीट में इस बार बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कराटे और ग्राउंड चेस के अलावा अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स जुंबा, योगा आदि होंगे। चारकोल पेंटिंग, फेस पेंटिंग, टैटू आदि बनाने वाले कलाकार भी जैम स्ट्रीट में मौजूद होंगे। इसके अतिरिक्त लोग म्यूजिक, हेल्दी जूस, गरम चाय आदि का भी लुत्फ ले सकेंगे।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO