Home > Education > नीट-यूजी पेपर लीक पर झारखंड छात्र मोर्चा का केंद्र पर हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

नीट-यूजी पेपर लीक पर झारखंड छात्र मोर्चा का केंद्र पर हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Jamshedpur (Jharkhand ) : झारखंड छात्र मोर्चा ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी है। संगठन के कोल्हान सचिव पप्पू यादव ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था भ्रष्टाचार और अव्यवस्था  (Jamshedpur NEET Cancelled)  की शिकार हो चुकी है तथा केंद्र सरकार लगातार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

पप्पू यादव ने कहा कि लाखों छात्र-छात्राएं दिन-रात मेहनत कर मेडिकल प्रवेश परीक्षा (Jamshedpur NEET Cancelled) की तैयारी करते हैं, लेकिन सरकार की लापरवाही और सिस्टम की विफलता के कारण नीट-यूजी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे साफ साबित होता है कि सरकार शिक्षा व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल रही है।

उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार नई शिक्षा नीति 2020 और क्लस्टर व्यवस्था लागू कर गरीब एवं ग्रामीण छात्रों को उच्च शिक्षा से दूर करने का प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक की घटनाएं छात्रों के सपनों को तोड़ रही हैं। उनका कहना था कि युवा बेरोजगारी, महंगी शिक्षा और भ्रष्ट परीक्षा व्यवस्था से परेशान हैं, लेकिन सरकार केवल भाषण देने में व्यस्त है।

झारखंड छात्र मोर्चा ने मांग की है कि नीट-यूजी पेपर लीक मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही पेपर लीक में शामिल माफियाओं और अधिकारियों की तत्काल गिरफ्तारी हो। संगठन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की भी मांग की है। इसके अलावा छात्रहित में नई शिक्षा नीति बनाने और एनईपी 2020 व क्लस्टर व्यवस्था वापस लेने की मांग उठाई गई है।

इसे भी पढ़ें – कोल्हान यूनिवर्सिटी में तबादला-पोस्टिंग का छात्र मोर्चा ने किया स्वागत, व्यवस्था सुधार की उम्मीद

पप्पू यादव ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद नहीं हुआ तो झारखंड छात्र मोर्चा पूरे कोल्हान और झारखंड में उग्र आंदोलन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply