Home > World > Israel Gaza War : इसराइल गजा युद्ध से अमेरिकी प्रेसीडेंट जो बाइडेन की साख दांव पर, विश्व का ध्यान भटकाने के लिए खोला यमन का मोर्चा

Israel Gaza War : इसराइल गजा युद्ध से अमेरिकी प्रेसीडेंट जो बाइडेन की साख दांव पर, विश्व का ध्यान भटकाने के लिए खोला यमन का मोर्चा

न्यूज़ बी: इसराइल गजा युद्ध से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की साख दांव पर लग गई है। अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में इसराइल नरसंहार के आरोप झेल रहा है। उसके खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की अधिवक्ताओं की टीम केस लड़ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में इसराइल की स्थिति काफी कमजोर है। दक्षिण अफ्रीका के अधिवक्ताओं ने इसराइल के खिलाफ नरसंहार के आरोप वाले तगड़े सबूत रखे हैं। इससे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की नींद उड़ गई है। इसराइल गजा युद्ध में भी कुछ खास नहीं कर पा रहा है‌। इस युद्ध के 100 दिन से अधिक गुजर चुके हैं और इसराइल अपने बंधकों तक को नहीं छुड़ा पाया है। यही नहीं हमास को खत्म करने का उसका दावा भी अब तक गलत साबित हुआ है। हमास से इसराइल पर लगातार रॉकेट दागे जा रहे हैं। गजा युद्ध में इसराइली सैनिकों की जान जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति जोबाइडेन समझ रहे हैं कि अगर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में इसराइल नरसंहार का दोषी पाया जाता है और उसे सजा सुनाई जाती है तो वह युद्ध अपराधी घोषित होगा। ऐसे में अमेरिका उसका साथ देने की वजह से उसके अपराध का साथी कहा जाएगा। इसीलिए जो बाइडेन विश्व का ध्यान इसराइल गजा युद्ध से हटाने के लिए यमन को युद्ध का मैदान बनाने में जुटे हुए हैं। जो बाइडेन का राजनीतिक कैरियर भी दांव पर लग गया है। अमेरिका में इलेक्शन भी नजदीक हैं और डेमोक्रेट्स अब जोबाइडेन से नाराज नजर आ रहे हैं।

You may also like
यमन ने सऊदी अरब के खिलाफ नौसैनिक नाकाबंदी का किया ऐलान, कहा- अब ‘नाकाबंदी के बदले नाकाबंदी’ होगी
Israel Gaza War: इसराइल को नागरिकों की मौत रोकने के बयान के बाद अमेरिका में जो बाइडेन कि यहूदियों के बीच घटी लोकप्रियता, ट्रंप बने पहली पसंद
Israel Gaza War : ईरान ने बनाया एक साथ 24 टारगेट को मार गिराने वाला अरमान एयर डिफेंस सिस्टम
Israel Gaza War: यमन की हौसी आदिवासी सेना ने लाल सागर में अमेरिका के डिस्ट्रॉयर और कार्गो शिप पर किया हमला, दागी मिसाइलें

Leave a Reply