Home > World > अरब देशों के दौरे पर जाने के दौरान ईरानी हवाई जहाजों ने पुतिन के प्लेन को किया था एस्कॉर्ट, वीडियो आया सामने

अरब देशों के दौरे पर जाने के दौरान ईरानी हवाई जहाजों ने पुतिन के प्लेन को किया था एस्कॉर्ट, वीडियो आया सामने

न्यूज़ बी: अरब देशों के दौरे पर जाने के दौरान ईरानी हवाई जहाजों ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्लेन को स्कार्ट किया था। व्लादिमीर पुतिन ने 7 दिसंबर को संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत और सऊदी अरब का दौरा किया था। इन सभी अरब देशों में अमेरिका के सैनिक अड्डे भी हैं। इसीलिए रूस के राष्ट्रपति ने उड़ान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। रूसी विमान के अलावा ईरान के एफ 14 और एफ 4 फाइटर जेट्स ने व्लादिमीर पुतिन के प्रेसीडेंशियल प्लेन को संयुक्त अरब अमीरात के आसमान में एस्कॉर्ट किया था। व्लादिमीर पुतिन ने इसराइल गजा वार को लेकर अरब देशों की यात्रा की थी। इसी के दूसरे दिन 8 दिसंबर को ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी मास्को पहुंचे थे।मास्को में उनकी मुलाकात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से हुई थी। सूत्र बताते हैं कि दोनों देशों ने मध्य पूर्व में अमेरिका से लोहा लेने की रणनीति तैयार की है।

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
यमन ने सऊदी अरब के खिलाफ नौसैनिक नाकाबंदी का किया ऐलान, कहा- अब ‘नाकाबंदी के बदले नाकाबंदी’ होगी
अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, तेहरान में शुरू हुआ आधिकारिक समारोह
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO

Leave a Reply