Home > World > Israel Gaza War: ईरान ने अंतरिक्ष में भेजा रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट

Israel Gaza War: ईरान ने अंतरिक्ष में भेजा रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट

न्यूज़ बी: ईरान ने अपना रिमोट सेंसिंग एंड इमेजिंग सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजा है। इस सैटेलाइट को 500 किलोमीटर ऑर्बिट में भेजा गया। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि सैटेलाइट पार्स वन को रूस के सैटेलाइट करियर की मदद से भेजा गया है। गौरतलब है कि ईरान के अंतरिक्ष अभियान को रूस का समर्थन प्राप्त है। ईरान रूस के समर्थन से कई सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेज चुका है। ईरानी अधिकारियों ने बताया कि इस सेंसिंग सैटेलाइट को ईरान की कंपनियों ने बनाया है। गौरतलब है कि ईरान फिलीस्तीन को सपोर्ट करता है। इसके चलते अमेरिका और इसराइल ईरान के दुश्मन बने हुए हैं। अमेरिका और इसराइल ईरान पर कभी भी हमला कर सकते हैं। यही वजह है कि ईरान लगातार अंतरिक्ष में अपनी ताकत बढ़ा रहा है। ताकि, किसी भी तरह के हमले में अपनी रक्षा कर सके।

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
सड़क परियोजना में जमीन अधिग्रहण का लाभुकों को नहीं मिला मुआवजा, जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी डीसी से मिले
जमशेदपुर में लावारिस सांड़ का सर्वे शुरू, पहले दिन मिले 80 सांड़, साकची में सर्वाधिक 13

Leave a Reply