Home > World > Israel Gaza War : हौसी आदिवासियों ने अदन की खाड़ी में अमेरिकी तेल टैंकर व कई अमेरिकी युद्धपोतों को मिसाइल व ड्रोन से बनाया निशाना, अमेरिका में हड़कंप+ वीडियो

Israel Gaza War : हौसी आदिवासियों ने अदन की खाड़ी में अमेरिकी तेल टैंकर व कई अमेरिकी युद्धपोतों को मिसाइल व ड्रोन से बनाया निशाना, अमेरिका में हड़कंप+ वीडियो

न्यूज़ बी: यमन की हौसी आदिवासी सेना अंसार उल्लाह ने शनिवार की रात अदन की खाड़ी में अमेरिकी तेल टैंकर ‘टार्म थोर’ को निशाना बनाया है। टार्म थोर पर कई बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया है। इसके अलावा, लाल सागर में खड़े अमेरिकी युद्धपोतों पर भी ड्रोन से हमला हुआ है। हौसी सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर यहया सारी ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि फिलिस्तीन की पीड़ित जनता के पक्ष में यह कार्रवाई की गई है। ब्रिगेडियर यहया सारी ने कहा कि जब तक इजरायल गजा पर हमले कर बेकसूर जनता की जान लेता रहेगा। तब तक यमन के हौसी सेना इसराइल की तरफ किसी भी व्यापारिक जहाज का आना-जाना बंद रखेगी। गौरतलब है कि 7 अक्टूबर को इसराइल ने गजा पर हमला किया था। तब से अब तक 30 हजार नागरिक मारे गए हैं। इनमें महिलाओं और बच्चों की खासी संख्या है। इसराइल गजा में युद्ध अपराध को अंजाम दे रहा है।

You may also like
जयपुर की BRICS बैठक में ईरान ने आर्थिक और वित्तीय सहयोग मजबूत करने पर दिया जोर
ईरानी मिसाइल हमलों से अमेरिका-सऊदी की चिंता बढ़ी, पैट्रियट इंटरसेप्टर का भंडार तेजी से घटा
ईरान की कड़ी चेतावनी: जब्त संपत्तियों से मुआवजा लेने वाले देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से नहीं मिलेगा गुजरने का अधिकार
एससीओ बैठक के दौरान ईरान और बेलारूस के विदेश मंत्रियों की अहम वार्ता, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

Leave a Reply