Home > Jamshedpur > International Women’s Day : सीपी कबीर क्लब में महिला दिवस व होली मिलन समारोह की रही धूम

International Women’s Day : सीपी कबीर क्लब में महिला दिवस व होली मिलन समारोह की रही धूम

जमशेदपुर : (International Women’s Day) टुईलाडूंगरी स्थित सीपी कबीर क्लब महिला समिति ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य महिला सम्मान समारोह सह होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। क्लब की अध्यक्ष देवकी साहू के नेतृत्व में हुए इस आयोजन की शुरुआत कबीर जी की आरती से हुई। इस अवसर पर महिला समिति की सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया, जिससे उनके आत्मबल को और भी मजबूती मिली। कार्यक्रम का महिलाओं ने खूब आनंद उठाया। International Women’s Day 

इसे भी पढ़ें- Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग जमशेदपुर में मनाया बाहा बोंगा पर्व


International Women’s Day : महिला सशक्तिकरण का संदेश


कार्यक्रम में देवकी साहू ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि यह दिन सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। महिला सशक्तिकरण का अर्थ है महिलाओं को उनके अधिकार, शिक्षा, रोजगार और स्वतंत्रता प्रदान करना, ताकि वे अपने जीवन को अपनी शर्तों पर जी सकें।


खेलकूद प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जोश


कार्यक्रम में मनोरंजन और खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसे लोगों ने खूब सराहा।महिलाओं की प्रतिभा देख सभी खुश नज़र आए।

 

 महिलाओं की प्रतिभा देख
प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे:


बम ब्लास्ट:

1st: मैना देवी
2nd: हर्षा साहू
3rd: देवकी साहू


पासिंग बॉल:

1st: जयश्री
2nd: ओमलता साहू
3rd: सोनी साहू


चेयर रेस:

1st: हेमा
2nd: सरस्वती
3rd: पुष्पा डी
लकी ड्रॉ:

भाग्यशाली विजेता : देवकी साहू
कार्यक्रम में रही महिलाओं की भागीदारी
इस खास मौके पर नीतू साहू, हेमा साहू, मंजू साहू, जमुना देवी, अनीता साहू, पुष्पा के., जुगबती देवी और मंजू ठाकुर जैसी कई महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने आपस में रंग-गुलाल खेलकर होली मिलन का आनंद लिया और महिला दिवस का जश्न मनाया। सभी ने कार्यक्रम में खूब लुत्फ उठाया।


You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply