Home > Jamshedpur > Jamshedpur : 23 फरवरी को अब आजाद नगर के ईदगाह मैदान में आयोजित होगी इंसाफ महासभा, एसडीओ से मिलने के बाद आयोजकों का फैसला

Jamshedpur : 23 फरवरी को अब आजाद नगर के ईदगाह मैदान में आयोजित होगी इंसाफ महासभा, एसडीओ से मिलने के बाद आयोजकों का फैसला

जमशेदपुर : मानगो के गांधी मैदान में 23 फरवरी को होने वाली इंसाफ महासभा अब आजाद नगर के ईदगाह मैदान में होगी। क्योंकि, गांधी मैदान में 23 फरवरी को मानगो नगर निगम का एक प्रोग्राम आयोजित होना है। ऐसा एसडीओ पीयुष सिन्हा ने आयोजकों को बताया और इसके बाद ईदगाह मैदान में सभा आयोजित करने को कहा। आयोजक मान गए हैं। अब यह सभा ईदगाह मैदान में आयोजित की जाएगी। सभा के आयोजन को लेकर ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट व झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी एसडीओ पीयूष सिंह से मुलाकात करने पहुंचे थे।

ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट के केंद्रीय महासचिव झामुमो नेता बाबर खान ने कहा कि गांधी मैदान में इंसाफ महासभा आयोजित करने का परमिशन नहीं दिया गया है। अब यह सभा 23 फरवरी को जुमा की नमाज के बाद दोपहर बाद 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ईदगाह मैदान में आयोजित होगी। बाबर खान ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि पुलिस आयोजनकर्ता संगोष्ठी में शामिल उलेमा को डराने की कोशिश में जुटी हुई है। इसका, उन्होंने विरोध करते हुए पुलिस की इस हरकत की निंदा की। एसडीओ से मिलने पहुंचे लोगों में केंद्रीय बाबर खान के अलावा फ्रंट के प्रवक्ता सरफराज हुसैन ने झामुमो के वरिष्ठ नेता शेख बदरुद्दीन प्रमोद लाल, फिरोज खान आदि शामिल रहे।

You may also like
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
Jamshedpur Crime: गोलमुरी में रिश्तेदारों पर जेवरात और नकद रुपये चोरी करने का आरोप, FIR दर्ज
घाटशिला में छापेमारी: 1.81 किलो गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार+VDO
18 जून को होगी वोटिंग, परिमल नथवाणी का पलड़ा कांग्रेस से भारी, क्रॉस वोटिंग रोकने में पोलिंग एजेंटों की रहेगी अहम भूमिका

Leave a Reply