Home > Crime > Jamshedpur : उलीडीह थाना क्षेत्र के मून सिटी में एक युवक ने एग्रिको की युवती के साथ किया रेप, दी जान से मारने की धमकी

Jamshedpur : उलीडीह थाना क्षेत्र के मून सिटी में एक युवक ने एग्रिको की युवती के साथ किया रेप, दी जान से मारने की धमकी

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के मून सिटी के रहने वाले एक युवक अभिषेक कुमार ने एग्रिको इलाके की रहने वाली युवती के साथ रेप किया है। आरोपी स्टूडेंट है। युवती का कहना है कि एक दिन आरोपी ने उसे अपने फ्लैट पर बुलाया था। फ्लैट में कोई नहीं था। आरोपी ने जोर जबरदस्ती कर उसके साथ रेप किया।  रेप करने के साथ ही युवती को धमकी दी कि अगर उसने इस बात की शिकायत किसी से की तो उसकी जान ले ली जाएगी। इस वजह से युवती डरी सहमी थी। युवती ने मामले की शिकायत उलीडीह थाना पुलिस से की है। उलीडीह पुलिस ने मामले में अभिषेक कुमार के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर ली है। युवती ने पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर को उसे मून सिटी में एक फ्लैट में ले जाया गया और वहां उस के साथ रेप किया गया। धमकी देकर 18 फरवरी तक उसके साथ लगातार यह घटना अंजाम दी जाती रही। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

You may also like
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या
Jamshedpur Crime: बोड़ाम में ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में चार गिरफ्तार; बाइक व चांदी के जेवरात बरामद+VDO

Leave a Reply